फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ओवरलोड वाहन, बाइक पर तीन सवारी, डग्गामार वाहन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। लगातार चेकिंग अभियान चलाकर चालान किए जाएं । यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 109 वाहनों का ई-चालान, विशेष अभियान में 1.86 लाख रुपये का समन शुल्कसड़क सुरक्षा को प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौराहों, बाजारों, स्कूलों और मुख्य मार्गों पर नियमित अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाए। रात के समय हाईवे, मुख्य चौराहों और बाजार...