ओवरलोड डबल डेकर बस पर 1.15 लाख का जुर्माना
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- सिंधौली। नेपाल से निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश जा रही डबल डेकर बस को एआरटीओ हरिओम ने खन्नौत नदी के पास रोककर निरीक्षण किया। जांच के दौरान बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री पाए गए। इसके अलावा बस के आकस्मिक द्वार पर स्थायी लॉक लगा होना पाया गया। एआरटीओ ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक लाख 15 हजार रुपये का ऑनलाइन जुर्माना वसूल किया। एआरटीओ परिवर्तन हरिओम ने बताया कि यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.