औरैया, फरवरी 10 -- बेला, संवाददाता। कस्बे में बेला-बिधूना मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे मोरम उतारते समय एक ओवरलोड डंपर अचानक पलट गया। हादसे के समय पास खड़े दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया और एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार उरई (जालौन) निवासी अजय, पुत्र जगन्नाथ, घाट से मोरम लादकर बेला स्थित मोरम मंडी पहुंचा था। बताया गया कि सुशील गुप्ता ने मोरम खरीदकर अपनी दुकान पर डंपर से उतरवाना शुरू कराया। इसी दौरान अधिक भार होने से डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। घटना के समय दुकान मालिक सुशील गुप्ता व पंकज शुक्ला पास ही खड़े थे, जो चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले। डंपर पलटते ही मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। वाहन दोनों ओर फंस गए। साथ ही डंपर की चपेट में आकर सड़क किनारे लगा बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.