ओवरलोड डंपर पर बड़ी कार्रवाई, दो लाख से अधिक का जुर्माना
औरैया, मई 12 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में प्रशासन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर पर दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। खनन विभाग, बेला पुलिस और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई की। इससे ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बेला क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध डंपर को रोककर जांच की। अधिकारियों द्वारा वाहन का वजन कराए जाने पर उसमें निर्धारित क्षमता से करीब 70 टन अधिक भार पाया गया। जांच के बाद टीम ने मौके पर ही वाहन के दस्तावेजों की पड़ताल की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डंपर पर दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.