चंदौली, फरवरी 28 -- इलिया हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव से बनरसिया माइनर तक नहर किनारे बनी करीब चार किमी लंबी सड़क ओवरलोड वाहनों के चलते पूरी तरह जर्जर हो गई है। छोटे वाहनों के आवागमन के लिए निर्मित यह सड़क क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग मानी जाती है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया है। स्थानीय निवासी हलचल, मिथिलेश कुमार, अंगद, रामवचन और शत्रुध्न का आरोप है कि पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर बड़े वाहन, डंपर और ट्रक ओवरलोड मिट्टी और गिट्टी लादकर बिहार की ओर जा रहे हैं। भारी वाहनों के लगातार दबाव से सड़क की परत उखड़ गई है और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। हालात यह हो गए कि एक ओवरलोड ट्रक सड़क धंसने से बीच रास्ते में फंस गया, जिससे मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.