शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- शाहजहांपुर। जैतीपुर-तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लकड़ी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूटने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर बिहारी निवासी राम सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सर्वेश बुधवार रात गौहावर की ओर से यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खैरपुर जा रहा था। करकौर गांव से कुछ आगे पहुंचते ही ट्रॉली में अधिक वजन होने के कारण उसका हुक अचानक टूट गया। हुक टूटते ही ट्रैक्टर का अगला हिस्सा तेज झटके के साथ ऊपर उठ गया और ट्रॉली सड़क पर आ गिरी। इस दौरान चालक सर्वेश ड्राइवर सीट पर ही बैठा हुआ था। ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच वह बुरी तरह दब गया, जिससे उसका सिर स्टीयरिंग में फंस गया। हादसा इ...