ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर किया सीज
मिर्जापुर, मई 16 -- जमालपुर। खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिवनाथपुर -कंचनपुर स्टेट हाइवे पर मठना नहर के पास भस्सी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। इससे ओवरलोड वाहनों का संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया। खनन विभाग को काफी दिनों से ओवर लोड गाड़ियों के संचालन की सूचना मिल रही थी। खनन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को क्षेत्र के मठना गांव के पास ओवरलोड भस्सी लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि खनन विभाग द्वारा पकड़ कर सीज की गई ट्रैक्टर ट्राली थाने में खड़ी करा ली गई है। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में खनन विभाग ने चार डंपर पकड़े, तीन सीज यह भी पढ़ें- बिना चालान के गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.