बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। नगीना रोड स्थित मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहारनपुर जिले के पिलखनी गांव निवासी अभिषेक और पिंटू उर्फ मोहन आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनों रविवार रात बाइक से सहारनपुर से बिजनौर के धौकलपुर गांव अपने मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने आ रहे थे। बताया जाता है कि देर रात जब उनकी बाइक नगीना रोड पर मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही लकड़ी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट...