चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। बिना प्रपत्रों के ओवरलोड गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर को एसडीएम के रोकवाने पर चालक ने तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया। ट्रेलर को पकड़ने के लिए जब एसडीएम ने पीछा किया तो रास्ते में चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास भी किया। भागने में असफल देख चालक ने रास्ते में ट्रेलर खड़ा कर खुद भाग निकला। एसडीएम ने ट्रेलर को बरगढ़ थाना पुलिस के हवाले कर सीज किया है। एसडीएम मऊ रामऋषि रमन बुधवार को क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए चेकिंग अभियान पर निकले थे। करीब आठ बजे सुबह मऊ से बरगढ़ की तरफ जा रहे गिट्टी से भरे ओवरलोड 18 चक्का ट्रेलर को बरगढ़ मोड़ पर रोकने के लिए हाथ दिया गया। लेकिन चालक ने ट्रेलर की रफ्तार बढ़ाई और प्रयागराज की ओर भागने का प्रयास किया। भागने के चक्कर में ट्रेलर चालक ने एसडीएम की गाड़ी में ट...