आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में बढ़ती बिजली मांग और ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले के 215 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके तहत 25, 63 और 100 केवीए क्षमता वाले ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों से बदला जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में निर्धारित रोस्टर के अनुसार हो बिजली सप्लाई: डीएमसमस्या का समाधान विभागीय अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसके कारण लो-वोल्टेज, बार-बार फाल्ट और ट्रांसफार्मरों के खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए क्षमता वृद्धि की योजना तैयार की गई है। ट्रांसफार्...