शामली, दिसम्बर 31 -- कांधला बस स्टैंड के पास ओवरलोड गन्ना ट्रक से विद्युत तार उलझकर टूट गया। इसके बाद करंट की चपेट में आए 11 वर्षीय छात्र मोहम्मद जीशान की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। मंगलवार देर रात कांधला बस स्टैंड के निकट मोहल्ला दरबारखुर्द गुलशन नगर निवासी चिनाई मिस्त्री मोहम्मद शाहिद का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जीशान सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां से गन्ने से ओवरलोड एक ट्रक गुजरा। ट्रक के ऊपरी हिस्से में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार उलझ गया और खिंचकर टूटकर गिर पड़ा।तार की चपेट में आए जीशान को तेज करंट लगा, जिससे वह झुलस गया और सड़क किनारे नाले में जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कक्षा चार का छात्र जीशान परिवार के तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.