शामली, दिसम्बर 31 -- कांधला बस स्टैंड के पास ओवरलोड गन्ना ट्रक से हाईटेंशन विद्युत तार उलझकर टूट गया। इसके बाद करंट की चपेट में आने के कारण 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के उपरांत गमगीन माहौल में शव को दफना दिया। मोहल्ला दरबारखुर्द गुलशन नगर निवासी चिनाई मिस्त्री मोहम्मद शाहिद का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जीशान मंगलवार देर रात कांधला बस स्टैंड के निकट सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां से गन्ने से ओवरलोड एक ट्रक गुजर रहा था। ट्रक के ऊपरी हिस्से में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार उलझ गया और खिंचकर टूटकर गिर पड़ा। तार की चपेट में आए जीशान को तेज करंट लगा, जिस कारण वह झुलस गया और सड़क किनारे नाले में जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.