बदायूं, अप्रैल 7 -- फैजगंज बेहटा। क्षेत्र में चंदौसी से दावत खाकर लौट रहे कस्बा फैजगंज के रहने वाले फारूक अपने परिवार के साथ कार से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एमएफ हाईवे पर ओरछी स्थित एक नर्सिंग होम के सामने पहुंची, तभी बिसौली की ओर से आ रहे रेता से लदे ओवरलोड ट्रक का पिछला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रक अनियंत्रित होकर कार के बराबर में जा घुसा, जिससे कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के दरवाजे पिचक गए और खिड़कियों के शीशे टूटकर अंदर बैठे परिजनों पर जा गिरे। गनीमत रही कि फारूक और उनके परिवार के सदस्यों को केवल मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.