ओवरलोड ट्रकों से वसूली में आरटीओ सिपाही समेत चार गिरफ्तार
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ एसटीएफ ने पूर्वांचल में ओवरलोडेड ट्रकों को पास कराने के नाम पर हो रही वसूली गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गाजीपुर आरटीओ में तैनात सिपाही विपिन यादव भी है। वह बलिया निवासी अपने साथियों को गिरोह में शामिल कर अफसरों के इशारे पर वसूली का गिरोह चलाता था। कोडवर्ड के जरिये पैसे लेकर ओवरलोड ट्रकों को पास कराता था। एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग परिवहन विभाग के कर्मचारियों का प्रभाव दिखाकर ओवरलोड ट्रकों को विभिन्न जिलों में पास कराने के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं। एसटीएफ ने शुक्रवार रात लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास घेराबंदी कर कार से जा रहे सरगना विपिन कुमार यादव उर्फ पातू चौधरी को पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद चालक को पूछताछ के बाद निर्दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.