उरई, अप्रैल 14 -- आटा। संवाददाता आटा इटोरा मार्ग के नए निर्माण के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। बीस करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर एक बार फिर ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों का कहर शुरू हो गया है, जिससे न केवल सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।सोमवार रात आटा चौराहे से गुजर रहे एक ओवरलोड बालू से लदे डंपर का टायर अचानक हाईवे के बीचों-बीच फट गया, जिससे कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सावधान! कल से बदल रहे हैं टोल के नियम; 10% से ज्यादा वजन हुआ तो लगेगा 4 गुना तक टैक्स बाद में वाहन चालक धीरे-धीरे साइड से निकलकर आगे बढ़ सके, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों क...