ओवरलोड चल रहे हैं जिले के मेन ट्रांसफार्मर
संतकबीरनगर, मई 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ी मांग से जिले के खलीलाबाद उपकेन्द्र के मेन ट्रांसफार्मरओवरलोड चल रहे हैं। इसमें जरा सी लापरवाही हुई तो जल सकते हैं। इससे आधे जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। इस वजह से अधिकारी ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने की हर जुगत कर रहे हैं। पानी डालकर व कूलर चलाकर ठंडा किया जा रहा है। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। दिन के समय गर्मी से बचाव के लिए लोग पंखा कूलर व एसी का प्रयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि की डिस्कॉम से नहीं मिल रही अनुमति एक-एक घर में दो-दो तीन-तीन एसी चल रहे हैं। इसके चलते बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। इसका असर ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा है। जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.