संतकबीरनगर, मई 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भीषण गर्मी के कारण जनपद में बिजली की खपत इस समय काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही सब स्टेशनों पर लोड भी बढ़ा है। कई सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं। उपकरणों की सुरक्षा और ट्रिपिंग रोकने के लिए रोस्टर के अनुसार विभाग के जिम्मेदारों को बिजली देनी पड़ रही है। इस कारण कटौती हो रही है। कटौती से उपभोक्ता गर्मी में काफी परेशान हैं। खलीलाबाद शहर के मुख्य पावर स्टेशन पर तो मशीनों को ठंडा रखने के लिए बड़े-बड़े कूलर लगवाए गए हैं। जो लगातार चल रहे हैं। ताकि ओवर लोड के कारण उपकरण गरम होकर जले नहीं। वर्तमान समय में बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कटौती भी चरम पर है। ग्रामीण क्षेत्र में 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर में भी बार-बार लाइट कट रही है। दोपहर में और र...