देवघर, अप्रैल 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के समीप खनन निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने ओवरलोड गिट्टी लदे एक ट्रक जब्त कर थाना को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, जसीडीह पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी लादकर गुजर रहा था, उसे रोककर जांच की गई। जांच में ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। बाद में ट्रक को जसीडीह थाना लाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.