बागपत, जून 25 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में रात्री के समय विद्युत ओवरलोड की जांच करने के लिए पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ और जेई के साथ एक परिवार के लोगों ने अभद्रता की। आरोप है कि परिवार के लोगों ने दोनों अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और फिर घर में ही बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों अधिकारियों को बंधनमुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, मंगलवार की रात एसडीओ दुर्गेश कुमार सिंह और जेई गणेश प्रसाद विभागीय टीम के साथ सरूरपुर गांव में विद्युत ओवरलोड की जांच करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे एक ग्रामीण के यहां लोड चेक करने लगे, तो परिवार के लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया। अधिकारियों का आरोप है कि परिवार के लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। धक्का-मुक्की करते हुए घर के अंदर बंधक बना लिया। जिसके बा...