मुजफ्फर नगर, मई 28 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी में बिजलीघरों पर बढ़ रहे ओवरलोड को कम करने के लिए बिजली विभाग विभिन्न जतन कर रहा है। अभियान चलाते हुए बिजली चोरी पकड़कर लोड को कम किया जा रहा है। वहीं ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कुलर आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। अब बिजली विभाग ने सुरेन्द्र नगर के फीडर से ओवरलोड को कम करने के लिए चार नए ट्रांसफार्मर लगाए है। उक्त चार ट्रांसफार्मर बिजनेस प्लान 2025.26 के तहत करीब 60 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर लगाए गए है।जनपद की बिजली आपूर्ति को दुरूस्त रखने के लिए मुख्य अभियंता विनोद कुमार के द्वारा लगातार सप्लाई की व्यवस्था को परखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- दावा 24 घंटे का, लेकिन चार दिन में औसतन 18 घंटे ही मिली बिजली मुख्य अभियंता रात्रि में विभिन्न बिजलीघरों पर पहुंच कर कर्मचारियों की ड्यूटी और लोड को च...