औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई वाहनों के चालान किए गए, जबकि पांच ओवरलोडेड डंपरों को सीज कर कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने बताया कि 24 मई को एक ओवरलोडेड वाहन को पकड़कर सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली चौकी में निरुद्ध कराया गया। वहीं रविवार को एनएच-19 स्थित अनंतराम अजीतमल टोल प्लाजा पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज गंगवार, एआरटीओ एनसी शर्मा और अजीतमल थाना प्रभारी ललितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरहाइट वाहनों की जांच कर विभिन्न धाराओं में चालान किए गए। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर था...