सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- खनिज सामग्री के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुलिस एक्शन मोड में है। रविवार रात सीओ ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चैकिंग के दौरान 11 वाहनों को पकड़ा है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा 24 घंटों के भीतर खनिज के अवैध परिवहन पर करारी चोट की गई, जिससे अवैध खनन करने वाले में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार मिल रही शिकायतों और अवैध खनन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 11 वाहनों को पकड़ा गया। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रायपुर के पास चेकिंग के दौरान ओवरलोड खनिज से भरे तीन वाहन पकड़े गए, वहीं थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के सुंदरपुर में बिना आईएसटीपी के ओवरलोड खनिज का परिवहन कर रहे दो वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा बेहट थाना क्षेत्र में की गई सघन चेकिंग के दौरान ओवरलोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.