देवघर, मार्च 14 -- सारठ। जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध गिट्टी ले जा रहे दो हाईवा को शनिवार शाम जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। बताया गया कि डीटीओ ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सारठ-देवघर मुख्य सड़क पर ओवर लोड गिट्टी ले जा रहे दो हाईवा को रोककर कागजात की मांग की। चालक उपयुक्त कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके बाद डीटीओ ने तत्काल दोनों हाईवा जब्त कर थाना को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि डीटीओ के निर्देश पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि सारठ-देवघर व मधुपुर सड़क पर रोजाना सैकड़ों ओवर लोड गिट्टी लदा हाईवा सुबह, शाम व देर रात तक चलते रहते हैं। विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम पर महीना-दो महीना में जांच-पड़ताल व कार्रवाई के नाम पर एक-दो हाईवा जब्त कर खानापूर्ति की जाती है। जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.