ओवरलोडिंग से 11 दिन में 300 ट्रांसफार्मर फुंके
फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी में बिजली विभाग की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। बिजली का लोड़ बढ़ने और आंधी तूफान के कारण 11 दिनों में करीब 300 ट्रांसफार्मर धड़ाधड़ फुंक गए। जिसके कारण उपभोक्ता बिलबिला रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से कई इलाकों में पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है। हालत यह है कि मुराइनटोला, बेरुईहार वर्कशाप में ट्रांसफार्मर के डिमांड से दबाव बढ़ गया है। यहां देर रात तक 26 की क्षमता के सापेक्ष 30 ट्रांसफार्मर बनवाए जा रहे हैं। अब तक जल चुके 2040 ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर की संख्या पर एक नजर इस वर्ष जनवरी माह में 290, फरवरी में 220, मार्च में 260, अप्रैल में 430, मई में 540 तथा 11 जून तक 300 ट्रांसफार्मर जले हैं। जबकि बीते साल जनवरी माह में 300, फरवरी में 150, मार्च में 200, अप्रैल में 370, मई में 570 तथा 11 जून त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.