लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी की सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले माल वाहनों के खिलाफ आरटीओ (प्रवर्तन) की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक से 11 फरवरी तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान टीम ने 73 माल वाहनों को सीज किया है। ये सभी वाहन क्षमता से अधिक भार (ओवरलोडिंग) ले जाते हुए पकड़े गए थे। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि कुल 82 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है। अब तक छोड़े गए वाहनों से करीब 43.79 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में पीटीओ एसपी देव, आभा त्रिपाठी और अनीता वर्मा शामिल रहीं। माल वाहनों के बाद अब टीम का फोकस डग्गामार और नियमों के विरु...