ओवरलोडिंग पर वाहनों पर कार्रवाई, 35 का किया चालान
मऊ, मई 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंठा बाजार से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन बाईपास तक ओवरलोडिंग को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भारी वाहनों ट्रक, डंपर और ट्रेलर की गहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान नियम विरुद्ध मिलने पर 35 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन बाईपास से गुजर रहे वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक माल लादकर चल रहे ट्रक-ट्रेलरों को रोककर उनके दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और लोडिंग क्षमता की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- ओवरलोडिंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 का चालान पुलिस की इस कार्रवाई से कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए, जबकि कुछ चालक वाहन खड़े कर जांच खत्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.