ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, बालू लदा ट्रक पकड़ा
उरई, जून 20 -- सिरसाकलार। संवाददाता क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बालू से लदा एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया। एआरटीओ राजेश कुमार और थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान ट्रक निर्धारित मानक से अधिक बालू लेकर जा रहा था। नियम विरुद्ध पाए जाने पर वाहन के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग से न सिर्फ सड़कें खराब होती हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। किसी को भी नियमों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.