मऊ, मई 10 -- दोहरीघाट (मऊ)। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार की शाम दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा बाईपास पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड ट्रक और ट्रेलरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान की कमान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने संभाली। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बाईपास से गुजर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक माल लादकर चल रहे ट्रक-ट्रेलरों को रोककर उनके दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और लोडिंग क्षमता की जांच की गई। यह भी पढ़ें- 387 वाहनों का किया गया चालान कर किया जागरूक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से कई वाहन चा...