उरई, जनवरी 30 -- उरई। संवाददाता राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत डीएम एसपी के निर्देशन में गठित टास्क फोर्स द्वारा एसडीएम मनोज सिंह के नेतृत्व में सीओ अवधेश चौहान, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, माइिनंग इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार द्वारा संयुक्त रुप से ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया। शुक्रवार को कालपी व कदौरा क्षेत्र में अभियान चलाया गया जिसमें नौ आवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालान व निरुद्ध की कार्रवाई करते हुए आठ वाहन कालपी मण्डी में निरुद्ध किए गए व एक वाहन आटा मण्डी में बंद किया गया तथा एक वाहन जो कीचड़ में अत्याधिक फस जाने के कारण उसको नहीं निकाला जा सका। उक्त वाहन का खजिन विभाग व परिवहन विभाग द्वारा मौके पर चालान करते हुए वाहन स्वामी से चालान का ऑनलाइन प्रशमन शुल्क जमा कराया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.