विकासनगर, अप्रैल 27 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने हरबर्टपुर चौक पर चेकिंग के दौरान सात डंपर वाहनों को क्षमता से अधिक खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा और सभी को सीज कर दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान हरबर्टपुर चौक पर खनन सामाग्री से लदे डंपरों को चेक किया तो सात डंपर क्षमता से अधिक खनन सामाग्री ढोते हुए पाए गए। जिसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर सीज कर दिया गया।कोतवाल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघ...