रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में बढ़ते ओवरलोडिंग डंपरों के कारण सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं 24 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 17 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 14 वाहनों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रेषित किए गए। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में दो वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दोनों को सीज कर कोर्ट चालान किया गया। आईटीआई कोतवाली में एक वाहन का चालान कर न्यायालय भेजा गया। केलाखेड़ा क्षेत्र में दो वाहनों को सीज कर उनके कोर्ट चालान किए गए। पंतनगर में दो वाहनों को सीज किया गया। कोतवाली कच्छा में तीन वाहनों के चालान, दो सीज और एक कोर्ट चालान की कार्रवाई की गई। थाना पुलभट्टा में तीन वाहनों के चालान कर तीनों को सीज किया गया और न्यायालय भेजा गया। सितारगंज में पांच वाहनों के चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.