नोएडा, मई 24 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। सेक्टर जीटा-1 स्थित एटीएस एटीएस डोल्से सोसाइटी में बिजली संकट को लेकर निवासियों ने नाराजगी जताई। लगातार ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग से करीब 1200 परिवार परेशान हैं। बिजली कटौती के चलते लिफ्ट बार-बार बंद हो रही हैं, जिससे कई लोग बीच में फंस रहे हैं। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट खरीदते समय बेहतर बिजली व्यवस्था, डीजी बैकअप और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का वादा किया था। इसके लिए प्रत्येक फ्लैट मालिक से करीब एक लाख रुपये भी लिए गए, लेकिन सुविधाएं अब तक नहीं बढ़ाई गई। निवासी और अजय प्रमोद भाटी ने बताया कि एटीएस डोल्से को शहर की महंगी सोसाइटी में गिना जाता है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति सुधाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...