गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आयुक्त सभागार में आयुक्त की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डंपर चालकों के सत्यापन और उनकी गति सीमा नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। शहर में ऑटो, ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक वाहनों को निर्धारित मार्गों पर ही संचालित करने तथा चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य करने को कहा गया। ओवरलोड वाहनों के मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही रोडवेज बसों को डिपो से संचालित करने और सड़क पर खड़ा न करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.