रुद्रपुर, जनवरी 3 -- रुद्रपुर। शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते कुछ दिनों से दिन और रात दोनों समय अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर माह में शहर के कई इलाकों में ओवरलोड, लाइन फाल्ट की समस्या सामने आई है। ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड पड़ने के कारण बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं। इन्हीं फाल्ट को ठीक करने और ओवरलोड वाले कनेक्शनों को चिन्हित कर काटने के लिए विभाग को शटडाउन लेना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...