फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। समितियों में खाद की किल्लत और प्राइवेट दुकानों की मनमानी की भेंट किसान चढ़ रहा है। ओवररेटिंग और टैंगिंग करके मनचाही रकम वसूली जा रही है। कई शिकायतों के बाद अधिकारी निरीक्षण को पहुंचे और एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जबकि दो दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई है। जिले में यूरिया की मारामारी संग प्राइवेट दुकानों में ओवररेटिंग का खेल तेजी से चल रहा है। जिसकी शिकायत पर पर अफसर निरीक्षण को पहुंचे। जहानाबाद क्षेत्र के सक्षम ट्रेडर्स, राहुल खाद भण्डार, अवस्थी खाद भण्डार देवमई, डीसीएफ औंग, श्री ट्रेडर्स अमौली, पिनाकी एफपीओ टिकरा, जय मां काली खाद भण्डार रोटी, यादव खाद भण्डार बसफरा, इफको केंद्र खजुरिहा पहुंचकर सघन चेकिंग कर स्टॉक का सत्यापन किया गया। जहां पर सक्षम ट्रेडर्स में ओवर रेटिंग व टैगिंग किए जाने प...