बदायूं, जनवरी 29 -- कुंवरगांव। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शराब की दुकानों की बंदी के बाबजूद भी सेल्समैनों द्वारा शराब की ओवररेटिंग जमकर बिक्री हुई। नगर सहित क्षेत्र के गांव दुगरैय्या, कासिमपुर, बनगंवा, हरनाथपुर कल्लिया काजमपुर, फरीदपुर चकोलर, कैली, कसेर, रंझौरा विहारी गौंटिया, अर्सिस, आदि स्थानों पर शराब की दुकानों पर दुकानो के शटर गिराकर पीछे साईड से सेल्समैनों द्वारा दिन भर ओवररेटिंग बिक्री करते रहे। ऐसा नही कि शराब की अबैध बिक्री जिम्मेदारों को पता नही। लेकिन जिम्मेदारों से सेंटिग करके शराब सेल्समैन शराब बेचते रहते है। जिम्मेदार मौन बने देखते हुए निकल जाते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.