औरैया, जून 9 -- दिबियापुर, संवाददाता। फफूंद चौराहे से गुंजन चौराहे की ओर जा रहे युवक से मोबाइल झपटकर फरार हुए तीन युवकों को दिबियापुर पुलिस ने चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है। आरोपितों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गपकापुर मढ़ैया निवासी सत्यम तिवारी ने पांच जून को दिबियापुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि ओवरब्रिज से उतरते समय अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पाता रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके साथ मौजूद एक कि...