वाराणसी, जून 21 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। तरना ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात बेकाबू कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी थी। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शिवपुर पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान सिगरा के 32 वर्षीय अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके भाई आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि अरुण गुजरात की एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को अरुण किसी जरूरी काम से बाबतपुर गया था। देर रात लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। अरुण अभी अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। कु...