कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- कोखराज, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज इलाके में चाकवन चौराहा स्थित ओवरब्रिज के समीप शनिवार देर शाम परचून का सामान लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की बदौलत प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब घंटे भर जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। राजस्थान से परचून का सामान लादकर बंगाल जा रहा ट्रक चाकवन चौराहा स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचा तो उसका चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया। परिणाम रहा कि प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। हाईवे के एक लेन पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.