समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- समस्तीपुर। शहर के लाइफ-लाइन कहे जाने वाले एकमात्र ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने से समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह के व्यस्त समय में ट्रक खराब होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की वजह से स्कूली बसों, एंबुलेंस समेत कई इमरजेंसी वाहन भी फंस गए। आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ से दो घंटे तक लगे इस जाम को हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए। ट्रैफिक थाना के साथ-साथ नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जाम छुड़ाने में जुटी रही। यह भी पढ़ें- ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त इसी दौरान एडीईओ परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र जा रहे परीक्षार्थियों को भी...