मोतिहारी, फरवरी 26 -- पीपराकोठी। पीपराकोठी ओवरब्रिज पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। घायलों की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के कोनवा निवासी रूपलाल यादव के पुत्र अनमोल कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों भाई बाइक से मोतिहारी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान पकड़ीदयाल निवासी रविरंजन कार से चकिया की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...