रायबरेली, मार्च 28 -- रायबरेली, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे के पास स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो कारें आपस में जा टकराईं। इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया और यातायात को सुचारू बनाया। घायलों ने निजी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज कराया और उसके बाद घर चले गए। सभी घायलों की चोटें मामूली बताई जा रही हैं। इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जैसे ही तहरीर मिलेगी मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.