सहरसा, फरवरी 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। ओवरब्रिज निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत नगर निगम सहरसा द्वारा जिला परिषद दुकानदार संघ को अतिक्रमण हटाने और अतिरिक्त भूमि दिए जाने संबंधी जारी नोटिस के संदर्भ में मंगलवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में गठित दुकानदार संघ के शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। शिष्टमंडल में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार सहित दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारी शहर के विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे भी आधुनिक और सुव्यवस्थित सहरसा के पक्षधर हैं। हालांकि विकास की प्रक्रिया में वर्षों से स्थापित दुकानों और आजीविका पर प्रतिकूल असर न पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। दुकानदारों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जिला ...