बाराबंकी, अप्रैल 9 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के चौकाघाट क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज निर्माण में आड़े आ रहे पेड़ों की कटान शुरू हो गई। गुरुवार को कटाई के दौरान कई ग्रामीणों ने मौके पर आकर आरोप लगाते कहा कि पेड़ उनके लगाए हैं व उनकी जमीन में हंै। वन विभाग जबरन पेड़ कटवा रहा है। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों व ग्रामीणों में कहासुनी भी हुई। 112 नम्बर व रामनगर पुलिस आई लेकिन कोई मामला हल नहीं करा सकी। वन निगम की तरफ से पेड़ों की कटान जारी रही। चौकाघाट क्रासिंग पर सेतु निगम पुल बना रहा है, जिसके निर्माण के लिए सड़क किनारे करीब 122 पेड़ काटे जाने हैं। इसके लिए सेतु निगम ने वन विभाग के पास पैसा जमा किया है जिससे वन विभाग ने वन निगम को कटान के लिए सूची भेजी थी। यह प्रक्रिया दो तीन महीनों से चल रही थी। आखिर पेड़ कटान वन निगम द्वारा शुरू की गई तो गुरुवार को मड़ना ग...