हरिद्वार, मई 21 -- बहादराबाद, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर बहादराबाद कट पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य ने क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को करीब 20 किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बहादराबाद से थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुकुल इंजीनियरिंग कॉलेज, शनि मंदिर समेत हाईवे के दूसरी ओर स्थित कई महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। दर्जनों गांवों के लोगों को अब ज्वालापुर नहर पटरी या रोहालकी अंडरपास होकर लंबा चक्क...