कुशीनगर, मार्च 23 -- कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बा में अभी हाल ही में बना ओवरब्रिज का साइड लेन गंदगी, गड्ढे और जल जमाव से लोगों के परेशानी का सबब बन गया है। इससे परेशान लोगों ने इससे निजात दिलाने के लिये जिम्मेदारों से मांग की है। शनिवार को हुई हल्की बरसात से ही साइड लेन के विभिन्न जगहो पर जल जमाव हो गया और उसमें वाहनों के संचलन से कीचड़ की मोटी परत जम गई। स्थिति इस कदर हो गई कि पैदल और बाइक का निकलना दुभर हो गया। रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ ओवर ब्रिज एरिया में साइड लेड पर संचालित दुकानों का रोजगार भी प्रभावित हो गया। शुक्रवार को दिन भर छिटपुट बारिश होते रहने से साइड लेने, जो पहले से जल जमाव और गड्ढों में तब्दील था तालाब का शक्ल अख्तियार कर लिया। पैदल चलने वाले नाली के स्लैब से होकर आने जाने लगे। इस दौरान बड़ी गाड़ियों के पहिया से छिटकने वाला ...