शाहजहांपुर, जून 17 -- खुटार। खुटार-पीलीभीत रोड पर ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार सुबह मिले एक लावारिस बैग ने चार घंटे तक इलाके में दहशत फैला दी। बैग में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका के चलते पुलिसकर्मी भी उसे खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में शाहजहांपुर से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद बैग खोला। उसमें कपड़े, दस्तावेज और नेपाल के एक नागरिक का प्रमाण पत्र मिला। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव बुझिया निवासी दिनेश राठौर रोज की तरह मीठा पानी का ठेला लगाने ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे थे। वहां उन्हें एक लावारिस बैग पड़ा दिखाई दिया। आसपास पूछताछ के बाद भी जब बैग के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- तीन घंटे में 12 कैमरे देख खोजा बैग सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में थाना प्रभारी ...