मोतिहारी, दिसम्बर 5 -- मोतिहारी। शहर के बलुआ व रघुनाथपुर रोड को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। बलुआ-रघुनाथपुर रोड, बलुआ-कचहरी रोड व बलुआ-चांदमारी रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान बलुआ चौक पर अव्यवस्थित तरीके से सजे फल विक्रेता के स्टॉल को ठीक कराया गया। साथ ही दुकानदारों को फटकार लगाते हुए ओवरब्रिज के नीचे आवंटित स्थल पर ही दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से खासकर रघुनाथपुर पुल के दोनों तरफ सभी अस्थायी दुकानदारों व ठेलावालों को हिदायत दी गयी कि भविष्य में उक्त स्थल पर दुकान नहीं लगे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हिन्दुस्तान के विशेष अभियान बोले मोतिहारी में प्रमुखता से छपी खबर का असर हुआ है। हिन्दुस्तान ने 26 नवंबर के अंक में बलुआ-रघुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.