प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 28 -- गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर ओवर ब्रिज पर रविवार सुबह एक युवती काफी देर तक टहलती रही। अचानक वह रेलिंग पर चढ़ गई। यह देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। उसे पकड़ कर नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने ले गई। पता चला कि वह रामापुर गांव की है तो उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि युवती की मानसिक दशा ठीक नहीं है। घर के लोग खेत में गए थे। तभी युवती घर से निकलकर ओवरब्रिज पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष फ़तनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के अनुसार, उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही है। जिसके कारण वह पुल तक पहुंची थी। फिलहाल युवती को परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...