उरई, जून 18 -- कालपी। संवाददाता मुन्ना फुलपावर चौराहा स्थित हाईवे ओवरब्रिज की स्लैब का हिस्सा टूटकर गिरने के मामले को एनएचएआई ने गंभीरता से लिया है। एहतियातन क्षतिग्रस्त हिस्से से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मरम्मत पूरी होने तक यह हिस्सा बंद रहेगा।बुधवार सुबह ओवरब्रिज की स्लैब का कुछ हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया था। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। एनएचएआई ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हाईवे का रखरखाव देख रही कंपनी के इंजीनियरों की टीम मौके पर भेजी। यह भी पढ़ें- अधूरे रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द पूरे होने की उम्मीद बढ़ी, अफसरों ने किया निरीक्षण टीम ने परीक्षण के बाद ओवरब्रिज की मजबूती पर संदेह नहीं जताया, लेकिन क्षतिग्रस्त स्थल की तत्काल मरम्मत का स...